फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षी ने कोतवाली के मुंशी पर अपने पति से अभद्रता का जड़ा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस महकमे की मजबूत नींव अनुशासन है। इस अनुशासित महकमे को पुलिस कर्मी ही बदनाम करने पर उतारू हैं। शहर कोतवाली में रविवार को एक महिला आरक्षी ने मुंशी पर अपने पति से अभद्रता का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


अफसरों को दिए शिकायती पत्र में महिला आरक्षी ने खुद को लाइन भेजे जाने तक की गुहार लगाई है। हालांकि अफसरों के मुताबिक ड्यूटी पर लेट आने से महिला आरक्षी के खिलाफ रपद दर्ज किया जाना उसके पति को नागवार गुजरा और वह मुंशी से उलझ गया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

शहर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी अनीता अग्रिहोत्री का आरोप है कि रविवार को वह अपने पति के साथ कोतवाली आई थी। महिला आरक्षी का आरोप है कि वह दफ्तर में गई थी। इसी बीच मुंशी गौरव ने उसके पति से अभद्रता करते हुए बाहर निकाल देने की बात कही।
विज्ञापन


महिला आरक्षी ने शिकायती पत्र में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि यह अपमान सहन करने के बाद अब वह कोतवाली में नहीं रहना चाहती। इसलिए उसे पुलिस लाइंस भेज दिया जाए।

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला आरक्षी के खिलाफ समय से नहीं पहुंचने पर रपट दर्ज कर दी गई थी। इसी को लेकर उनके पति मुंशी से उलझ गए। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें