फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 12 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है। रविवार को जिले में 12 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 92 पहुंच गई है।
विज्ञापन

फरवरी में कोरोना के संक्रमण के मामलों में रोजाना उतार चढ़ाव आ रहा है। शनिवार को जहां पांच लोग संक्रमित मिले थे। वहीं अगले दिन इनकी संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। रविवार को 12 लोग संक्रमित मिले हैं। यह लोग शहर सहित ग्रामीण इलाकों में आए हैं। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या एक सैकड़ा से नीचे आकर 99 पर सिमट गई है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि जिले में संक्रमण धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। भर्ती मरीजों की संख्या भी कम होती जा रही है। 13 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती है। 86 मरीज होम आइसोलेट है। पिछले एक माह में 2521 मरीज इलाज पाकर स्वस्थ हो गए है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। इससे लोगों को राहत मिली है। जब तक पूरी तरह से संक्रमण समाप्त नहीं हो जाता है। तब तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें