फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रा साउंड केंद्रों पर छापेमारी, मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी, मिली खामियां
विज्ञापन

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सिधौली कस्बे के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी की। इस दौरान कस्बे के अल्ट्रा साउंड मानक विहीन चलते मिले। इस पर टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है।

सिधौली एसडीएम शेरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कस्बे के प्रतिभा डाइग्रोस्टिक अल्ट्रा साउंड पर छापेमारी की। यहां पर अल्ट्रासाउंड केंद्र के दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र पर काफी खामियां मिली हैं। इसके बाद टीम ने मनीष अस्पताल में छापेमारी की। यहां पर दो अल्ट्रा साउंड मशीनों में एक मशीन कंडम मिली।
विज्ञापन


जो मशीन चल रही थी उस मशीन पर पंजीकृत डॉक्टर के बजाय कोई और डॉक्टर संचालन कर रहा था। टीम ने साई अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भी छापेमारी की।

यहां भी पंजीकृत डॉक्टर के स्थान पर दूसरा डॉक्टर मशीन का संचालन करता मिला। एसडीएम ने बताया कि तीनों स्थानों पर ढेरों खामियां मिलीं हैं। रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए शासन को व स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें