फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर सिस्टम से जगमगाएंगे 73 मजरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की सौभाग्य योजना के तहत होगा विद्युतीकरण
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के 73 मजरे सोलर सिस्टम से जगमगाएंगे। कारण यह है कि यहां पर विद्युतीकरण नहीं हो सका है। विद्युत लाइन बिछाकर आपूर्ति करना महंगा साबित हो रहा है, क्योंकि यहां की आबादी 20 से 30 घरों की है। इसकी वजह से शासन ने यहां पर कम लागत में सोलर सिस्टम से आपूर्ति करना का निर्णय लिया है।

इस पर पावर कॉर्पोरेशन ने कवायद शुरु कर दी है। जल्द ही यहां पर काम शुरू हो जाएगा। सौभाग्य योजना के तहत जिले को 3.38 लाख का लक्ष्य मिला था। जिसमें अब तक 1.80 लाख पूरा हो चुका है। शेष लक्ष्य पूरा करने का तेजी से प्रयास चल रहा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में 73 मजरे आड़े आ रहे थे।
विज्ञापन


इन मजरों में 30 से कम ही घर है। यहां पर विद्युत लाइन बिछाकर आपूर्ति करना महंगा साबित हो रहा है। पावर कॉर्पोरेशन का कहना है कि एक तो आबादी बहुत कम है, उस पर से लाइन बिछाकर कनेक्शन पर अधिक खर्च आ रहा है। जबकि इस योजना के तहत हर घर में विद्युत आपूर्ति पहुंचानी है।

इस पर शासन ने सोलर सिस्टम से आपूर्ति पहुंचाने का निर्णय लिया है। अब इन मजरों में विद्युतीकरण शुरु करा दिया जाएगा। यहां पर 31 दिसंबर से पहले विद्युतीकरण कर दिया जाएगा। इससे कॉर्पोरेशन को खर्च भी कम आएगा और फॉल्ट भी इतनी अधिक नहीं होगी। 24 घंटे लगातार विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इससे करीब 50 हजार की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन


बराबर मिलेगी आपूर्ति
सोलर सिस्टम से इन मजरों में विद्युत आपूर्ति शुरु कर दी जाएगी। इसके बदले कनेक्शन धारक से उतना ही बिल लिया जाएगा जितना मीटर चलेगा। वही लोगों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। फॉल्ट होने पर तत्काल इसे दुरुस्त किया जाएगा। नए साल पर हर घर में रोशनी पहुंच जाएगी।

तैयार है प्लान
73 मजरों में सोलर सिस्टम के जरिए विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही काम शुरु हो जाएगा।
-एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें