फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी पाने वाले 10 शिक्षक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी हथियाने वाले परिषदीय विद्यालय के 10 शिक्षक बर्खास्त कर दिए गए। इन शिक्षकों ने 2004-05 में आगरा विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री हासिल की थी। प्रदेश स्तर पर विश्वविद्यालय के फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर एसआईटी ने इसकी जांच की थी।
विज्ञापन

इस जांच में 10 शिक्षक सीतापुर जिले के फर्जी मिले थे। शासन के निर्देश पर बीएसए ने इन सभी को बर्खास्त कर दिया है। वेतन रिकवरी व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं। यह शिक्षक 2010 से 2015 के बीच जिले के विकासखंडों के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर तैनाती हासिल की थी।
यह सभी शिक्षक गैर जनपद व गैर प्रदेश के है। प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय में फर्जी अंकपत्र के सहारे शिक्षक पद की नौकरी हासिल करने का मामला मथुरा जिले से सामने आया था। उस समय अधिकतर फर्जीवाड़ा अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा दी गई डिग्री में आया था।
विज्ञापन

इस पर प्रदेश सरकार ने विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) से शैक्षिक सत्र 2004-05 में बांटी गई बीएड की डिग्री की जांच कराने का निर्देश दिया था। एसआईटी ने इस पूरे मामले की जांच की, जिसमें सीतापुर के 10 शिक्षक सामने आए है।
इस पर शासन ने बीएसए को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने इन सभी शिक्षकों को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
इनकी जिले में प्रथम नियुक्ति 2010 से 2015 के बीच प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर हुई थी। इसमे एक शिक्षिका तो प्रमोशन पाकर प्रधानाध्यापक भी बन गई थी।
यह सभी शिक्षक लखीमपुर खीरी, आगरा, लखनऊ व हरियाणा के है। साथ ही बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी को प्रथम नियुक्ति से अब तक दिए गए वेतन व भत्ते की रिकवरी के आदेश दिए है। तैनाती वाले ब्लॉक के खंडशिक्षाधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
ये हैं शिक्षक और उनका तैनाती स्थान
सत्यवीर सिंह- प्राथमिक विद्यालय बगस्ती ब्लॉक रामपुर मथुरा, निवासी ग्राम नगलाकारे आगरा, कविताराज- उच्च प्राथमिक विद्यालय तेजवापुर ब्लॉक बेहटा, निवासी छांउछ लखीमपुर खीरी, प्रमिला सिंह-प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय निजामाबाद ब्लॉक परसेंडी, निवासी वेस्ट अर्जुनपुर आगरा, धर्मेद्र सिंह- उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेली ब्लॉक बेहटा, निवासी आदर्श नगर मलेरना रोड फरीदाबाद हरियाणा, चंद प्रताप सिंह- उच्च प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर द्वितीय ब्लॉक परसेंडी निवासी वेस्ट अर्जुनपुर आगरा, भावना यादव- प्राथमिक विद्यालय लहुरीवान सिधौली निवासी टाउन एरिया इटौंजा लखनऊ, वीरेंद्र प्रताप मिश्रा- प्राथमिक विद्यालय टिकौली ब्लॉक सिधौली निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, महेंद्र प्रताप सिंह-प्राथमिक विद्यालय सरैंया ब्लॉक परसेंडी निवासी वेस्ट अर्जुनपुर आगरा, धर्मेद्र कुमार- प्राथमिक विद्यालय गुजरापुर ब्लॉक मछरेहटा निवासी ग्राम व पोस्ट गुतिला शमशाबाद आगरा, शीलेंद्र कुमार-प्राथमिक विद्यालय उमरी गनेशपुर नवीन ब्लॉक रामपुर मथुरा निवासी नगला सरायं डाबर फतेहपुर सीकरी।
विज्ञापन

आदेश हुए जारी
एसआईटी की जांच में 10 शिक्षक फर्जी मिले थे। इनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। वेतन रिकवरी व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें