फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 30 Jun 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटीएम व बैंक बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलेभर के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इनकी हड़ताल से बैंकों की शाखाओं में बैंकिंग कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। हड़ताल से समूचे जिले में करीब 10 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। ऐसे में बैंक उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की सीतापुर जनपद में 136 शाखाएं हैं। सभी शाखाओं के बैंक कर्मचारी बैंकिंग उद्योग के समान पेंशन व पदोन्नति नीति आदि मांगों को लेकर ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन ने 30 जून को ग्रामीण बैंकों में हड़ताल का एलान किया था।

संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंकों के अफसर-कर्मचारी कार्यालय तो पहुुंचे पर किसी भी बैंक शाखाओं में कर्मचारियों ने काम नहीं किया। सभी लोग कार्य से विरत रहे। जिस कारण बैंक उपभोक्ताओं समेत व्यापारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


ऐसे में जरूरतमंद बैंक ग्राहक इधर-उधर भटकते नजर आए। यही नहीं हड़ताल से व्यापार पर भी असर दिखा। विभागीय जानकारों की मानें तो ग्रामीण बैंकों की हड़ताल से जिले भर में तकरीबन 10 करोड़ रुपये के बैंकिंग कारोबार प्रभावित रहा।

इससे पहले ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को जिले की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्य कार्यालय नैपालापुर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

बाद में कर्मचारी नेताओं ने सरकार को जमकर कोसा भी। यूनियन के अध्यक्ष केके शुक्ला व महामंत्री एके शुक्ला ने कहा कि बैंक कर्मचारी काफी समय अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किए हैं। बावजूद इसके मांग पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में तीन बरस से कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं पर अब तक उन पर फैसला नहीं हो पाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें