फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से वंचित पौने दो लाख लोग

Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
aadhar
विज्ञापन
सरकार ने एक जुलाई से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के निर्देश दिए हैं। आधार से लिंक न करने पर एक जुलाई के बाद आपका पैन कार्ड कैंसिल हो सकता है। जिले में करीब पौने दो लाख नागरिकों के पास आधार कार्ड नहीं है।
विज्ञापन


इनमें से जिनके पास पैन है, उनका आधार से लिंक न होने की दशा में पैन कैसिंल होने की संभावना बन गई है। केंद्र सरकार ने फर्जी पैन बनवाकर कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए यह निर्णय लिया है।

आधार-पैन लिंक की इस अनिवार्यता को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकार बताते हैं, कि आधार-पैन लिंक होने के बाद पैन की जरूरत खत्म हो जाएगी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी अब नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिन लोगों का आधार और पैन कार्ड पहले से बना हुआ है, उनको दोनों कार्ड एक दूसरे से लिंक कराने के लिए केवल एक दिन बचा हैं। अगर आपने पैनकार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो ये कैंसिल भी हो सकता है।

जिले में 44 लाख 83 हजार 992 की आबादी है। जबकि आधार कार्ड 42 लाख 98 हजार 541 के बने हैं। अब आधार-पैन लिंक की अनिवार्यता ने 1 लाख 85 हजार 451 लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। इनमें से जिनके पास पैन हैं, उनके पैन निरस्त होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें