फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन

बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थनगर-बलरामपुर जनपद सीमा के पास गौरा मार्ग पर नहर पुल के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बलरामपुर जनपद का निवासी था और बहन की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। पांच जून को बारात आने वाली थी। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठने से घर में खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
बलरामपुर जनपद के गौरा थाना क्षेत्र के शेखा गुलरिहा गांव निवासी भग्गन गौतम (35) रविवार को छोटी बहन की शादी के लिए कार्ड बांटने के लिए इटवा की तरफ गए थे। रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहे थे। जैसे ही बिस्कोहर-गौरा मार्ग पर जनपद सीमा के पास नहर पुल के पास पहुंचे, उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। वह सड़क के पास गिर कर बेहोश हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो गौरा थाना की चौकी जैतापुर की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस पहुंची और शादी के कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर से युवक के परिवार वालों को सूचना दी। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने युवक को निजी अस्पताल बिस्कोहर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भग्गन गौतम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस संबंध में एसओ गौरा पीपी पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

परिवार में अकेले कमाने वाले थे भग्गन
शेखा गुलरिहा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गुरु प्रसाद उर्फ छिल्ले गौतम के परिवार में भग्गन इकलौते बेटे थे। भग्गन की दो बहनें हैं। भग्गन के पिता गुरु प्रसाद की मानसिक हालत काफी दिनों से खराब है। इलाज चल रहा है। पिता का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से पूरे परिवार का भार भग्गन गौतम के ऊपर था। भग्गन व उनकी बड़ी बहन की शादी हो गई थी। भग्गन की दो बेटी व चार बेटे हैं। परिवार में भग्गन ही इकलौते कमाने वाले थे। भग्गन ने किसी तरीके से रकम का इंतजाम करके छोटी बहन की शादी तय की थी, जो पांच जून को होनी थी। उसी का कार्ड बांटने वह इटवा की तरफ गए थे। क्या पता था कि जो परिवार शादी की खुशी में मगन था, वहां गमगीन माहौल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें