पिटाई से युवक घायल, आरोपितों पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौराहे पर रविवार की देर शाम नगर के जानकीनगर निवासी विनोद कुमार गोंड दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक पर हमला करने वालों में एक को गिरफ्तार भी कर लिया। एसओ सदर केडी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।