फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक शव
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास बाग में शुक्रवार सुबह आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका युवक का शव मिला। इस गांव में युवक की ससुराल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कंचनपुर गांव में मिट्टी निकालने के लिए कुछ ट्रैक्टर चालक जा रहे थे। इसी बाग में आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका शव दिखा। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त करछुलिया गांव निवासी बालजीत (32) के रूप में हुई। उसकी ससुराल कंचनपुर में ही है। बालजीत यहां कब और कैसे पहुंचा, इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक की मां शोहराती देवी ने मौके पर पहुंचीं और पुलिस को तहरीर सौंपी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की प्रकृति का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें