फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 20 Jul 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-1 स्थित पिपरहवा गांव में सोमवार रात बाथरूम में नहाते समय करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरहवा गांव निवासी राजेंद्र पाल (25) सोमवार रात घर के बाथरूम में नहाने गए थे। परिजनों के मुताबिक उन्होंने पहले टुल्लू पंप का स्विच ऑन किया और इसके बाद पानी का नल खोला। इसी दौरान नल में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह बाथरूम में ही गिर पड़े।
काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला तो राजेंद्र अचेत अवस्था में फर्श पर पड़े मिले। परिजन तत्काल उन्हें अलीगढ़वा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामभोग ने बताया कि राजेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। कुछ वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी और उनका आठ माह का एक बेटा है। वह अलीगढ़वा में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है। संवादस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें