बर्डपुर। विकास खंड बर्डपुर के ग्राम पंचायत भरवलिया निवासी विजय नाथ (19) की मंगलवार को पानी भरे खेत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, विजय नाथ मंगलवार सुबह शौच के लिए घर से गांव के पूरब दिशा की ओर गया था। कुछ देर बाद बैरखा गांव के एक व्यक्ति ने खेत में गिरे युवक पर पड़ी। उसने उसे उठाने का प्रयास किया और तत्काल गांव और परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
आशंका जताई जा रही है कि शौच के बाद लौटते समय पानी भरे खेत के पास उसका पैर फिसल गया। गिरने के दौरान उसका सिर पानी और कीचड़ में दब गया। पैर में चोट लगने के कारण वह उठ नहीं सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।