फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 22 को

Tue, 21 Jul 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजूकी कंपनी करेगी हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई और डिप्लोमा अभ्यर्थियों की भर्ती
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 22 जुलाई को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी एसकेएचवाई प्राइवेट लिमिटेड (मारुति सुजूकी परियोजना) पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर निर्धारित तिथि और समय पर जिला सेवायोजन कार्यालय पहुंचना होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों को आने-जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रधान सहायक हरिश्चंद्र से 8318338392 एवं 8931064599 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें