फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 04 May 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के सड़वा तिराहे पर रविवार की सुबह करीब सात बजे सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। उसकी उम्र लगभग 35 साल आंकी जा रही है। घटना के बाद चालक ने खुद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सड़वा तिराहे पर सुबह लगभग साढ़े सात बजे इटवा की ओर आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था, जिससे उसकी पहचान में दिक्कत हो रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान के प्रयास जारी हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें