फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समर कैंप में बच्चों को कराया गया योगाभ्यास

विज्ञापन
डुमरियागज स्थित जीजीआईसी में आयोजित समर कैंप मे रस्सी जम्प करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिलौली। मिठवल विकास क्षेत्र स्थित कंपाेजिट विद्यालय कटबंध में बुधवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका जया शुक्ल व अनुदेशक द्वारा योग शिक्षक के रूप में बच्चों को कपालभांति, अनुलोम- विलोम तथा तितली आसन जैसे कई योगाभ्यास कराया गया।
प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी नीरज कुमार सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्या जया शुक्ला ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैंप में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। बीईओ ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों के समग्र विकास में मददगार होते हैं। ज्ञानवर्धन के साथ योग, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता और अनुशासन की भावना विकसित करता है। बच्चों में पर्यावरण के प्रति भी जागरूकता होती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ सहायक अध्यापक, अनुदेशक राजन चौधरी व अनुचर नीलम भी मौजूद रहीं।
समर कैंप में डिजिटल कौशल के साथ मानसिक-शारीरिक रूप से दक्ष होंगी छात्राएं : डुमरियागंज। नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार से दस दिवसीय समर कैंप शुरू हो। इसके माध्यम से छात्राएं डिजिटल कौशल के साथ ही शारीरिक व मानसिक दक्षता बढ़ाएंगी। विभाग की ओर से प्रधानाचार्य को सुझावात्मक गतिविधि जारी की गई है। इसमें जहां छात्राएं खेल-खेल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के साथ ही संगीत व रंगमंच और नाटक से जुड़ेंगी। वहीं, ऑनलाइन विज्ञान प्रयोग समेत गतिविधियों की जानकारी हासिल करेंगी।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमारियागंज में समर कैंप में पहले दिन बुधवार को छात्राओं को योगासन, अनुलोम - विलोम, मकरासन, कपालभांति, सूर्य नमस्कार कराया और सिखाया गया। उसके बाद छात्राओं को भेलपुरी और चिक्की वितरित किए गए। अन्य कार्यक्रम में रस्सी कूद और म्यूजिकल चेयर खेल का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रजनी पांडेय ने बताया कि कॉलेज में समर कैंप का आयोजन 10 जून तक किया जाएगा। कैंप के लिए बजट जारी किया गया है। परियोजना कार्यालय की ओर से सुझावात्मक गतिविधियां जारी की गई है। इसके आधार पर ही बच्चों के लिए योग व फिटनेस, हमारी सांस्कृतिक विरासत, समाज में मेरा योगदान, डिजिटल कौशल एवं स्मार्ट कक्षा गतिविधि, पर्यावरण व बागवानी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियां, राष्ट्रीय एकता, जल व उर्जा संरक्षण, संगीत, रंगमंच, नाटक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें