फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की आराधना से दूर होता है संकट : आलोकानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जी की आराधना से दूर होता है संकट : आलोकानंद
विज्ञापन

डुमरियागंज। कथावाचक आलोकानंद ने कहा कि हनुमानजी चिरंजीवी हैं। अपनी अद्भुत और कठोर भक्ति के कारण इनको अष्टसिद्धि और नवनिधि का वरदान मिला है। इसी वरदान और अपने ईष्ट श्रीराम की कृपा के कारण हनुमानजी अपने भक्तों के कष्ट हरने में सक्षम हैं। वह क्षेत्र के परसपुर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर बुधवार की शाम कथा सुना रहे थे।
उन्होंने कहा कि हनुमान जी की उपासना तुरंत फलदायी होती है और हर तरह के संकट का नाश करती है। कलियुग में हनुमान ही सबसे प्रभावशाली देवता हैं। उनका नाम सुमिरन करने से ही सारे काम बन जाते हैं। ये वहीं, अष्ट सिद्धियां और नव निधियां हैं, जो कलियुग में हनुमान जी के उपासकों के कल्याण का काम करती हैं। कलियुग में राम भक्त की ओर से हनुमान जी के द्वादश, यानी बारह नामों का स्मरण किया जाए तो समस्याओं, व्याधियों से राहत मिल जाती है। उनका नाम हनुमान, अंजनीसुत, वायुपुत्र, महाबल, रामेष्ट, फाल्गुनसखा, पिंगाक्ष, अमितविक्रम, उदधिक्रमण, सीताशोकविनाशन, लक्ष्मणप्राणदाता और दशग्रीवदर्पहा आदि है। महाबली बजरंगबली के इन नामों का उच्चारण करने से वर्षों से चली आ रही परेशानियां यथाशीघ्र दूर हो जाती हैं। कथा के अंत में सामूहिक आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यज्ञाचार्य सतीश मिश्र, पं. संदीप शास्त्री, अष्टभुजा शुक्ल, राम अभिलाष शुक्ल, दिलीप पांडेय उर्फ छोटे, अमरनाथ पांडेय, राधेश्याम, विक्की पाल, राकेश पाल, दयाराम, सुग्रीम, विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें