फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी दी

Mon, 20 Apr 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के बुढनइया में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन, महिला अधिकारों व हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा कानूनों, दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी मामलों में काउंसिलिंग की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति जागरूकता के स्टीकर भी चस्पा किए गए। साथ ही बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मिशन शक्ति केंद्र और पुलिस हेल्पलाइन का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। एसआई राजकुमार यादव, अविनाश सिंह, महिला आरक्षी शोभा भारती, उर्मिला सहित पुलिस टीम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें