पूछताछ में उगले राज
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी विनोद से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका मृतका के साथ करीब 06 वर्ष से प्रेम संबंध था। मेरा उसके घर आना-जाना था। कुछ समय से वह मुझसे अच्छे से बात नहीं करती थी। जब भी उसका फोन करता था तो नंबर व्यस्त आता था। मुझे संदेह हो गया था कि वह किसी अन्य से प्रेम करती थी। मैं उसे बार-बार मना करता था। लेकिन वह मान नहीं रही थी।
घटना वाले दिन मैं उससे मिलने के लिए बोला तो पहले उसने मना किया। फिर बोली कि आज मिल लो फिर नहीं मिलूंगी। उसी रात्रि मैं उसके घर गया उसकी अन्य लड़कों से बात करने को लेकर कहासुनी हुई वह मेरी बात को नहीं मान रही थी। जिससे मैं बहुत दुखी था। वह सो गई, लेकिन मैं सीढ़ी पर बैठा था। इसके बाद वहीं पास में रखी कुल्हाड़ी को लेकर उसके कनपटी पर लगातार चार बार प्रहार किया। जब वह मर गई तो कुल्हाड़ी को कमरे के बारजे पर छिपा दिया था। इसके बाद भाग निकला।