फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला झुलसी, दो भैंस व छह बकरियों की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला झुलसी, दो भैंस व छह बकरियों की जलकर मौत
विज्ञापन

बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करमहिया गांव में बृहस्पतिवार रात पशुओं की घारी में आग लगने से महिला झुलस गई, जबकि दो भैंस और छह बकरियों की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की लपटों से झुलसी महिला का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी हरिश्चंद, फूलचंद व इनरजीत की फूस की घारी (पालते मवेशियों को रखने की जगह) थी। उसमें तीनों भाइयों ने मवेशियों को बांध रखा था। घारी में ही तीनों भाइयों ने गेहूं और अन्य घरेलू सामान भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में अज्ञात कारणों से घारी में आग लग गई। इस घटना में मवेशियों को बचाने के चक्कर में फूलचंद की पत्नी भानमती झुलस गई। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है,। वहीं, घारी में बंधे पशुओं की जलकर मौत हो गई। इस बाबत हल्का लेखपाल आशीष भारती ने बताया कि अगलगी की घटना में दो भैंस और छह बकरियों की मौत हो गई है। दो झुलसी भैंस का इलाज चल रहा है। पीड़ितों के अनुसार तीनों ने करीब 10-10 क्विंटल धान रखा था, जो जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें