टिकट न मिलने पर महिला नेता ने जताई नाराजगी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने पर कांग्रेसी नेता रंजना मिश्रा ने अंसतोष जताते हुए पार्टी आलाकमान के इस निर्णय पर सवाल उठाया है।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह जिले में सबसे पुरानी महिला नेता हैं। दिन-रात क्षेत्र में रहकर काम भी किया। इसके बावजूद, पार्टी ने किसी और को टिकट दे दिया।