फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मायके जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत, पति जख्मी

Wed, 13 Mar 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बेंवा-भड़रिया मार्ग पर स्थित सिलोखरा चौराहे पर बुधवार को सुबह ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मायके जा रही महिला की मौत हो गई। जबकि पति जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना क्षेत्र के टीटूरहा गांव निवासी कृषराम (40) की ससुराल बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के शंकपुर गांव में है। वह पत्नी लीला देवी (38) को लेकर बाइक से सुबह ससुराल जाने के लिए निकला था। अभी भवानीगंज थाना क्षेत्र के बेंवा-भडरिया मार्ग पर स्थित सिलोखरा चौराहे पर पहुंचा था कि ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें कृषराम को कम चोट आई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य बेंवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति का उपचार किया, कारण उसे बहुत कम चोट आई। घटना की जानकारी पुलिस ने परिवार को दे दी है। इस संबंध में एसओ भवानीगंज रामदेव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें