फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के नीचे आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे आई महिला की मौत
विज्ञापन

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के उसका बाजार गांव के कोल्हुआ प्रथम के पास उसका-बृजमनगंज रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से रविवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर मालगाड़ी गोरखपुर से गोंडा जा रही थी। अभी मालगाड़ी उसका के कोल्हुआ प्रथम गांव के पास पहुंची कि एक महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने उसका रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उसका थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फरेंदा से रेलवे पुलिस भी आई थी। मौके पर आवश्यक कार्रवाई कर रहे एसआई सभाशंकर पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें