फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में महिला और किशोरी बहे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ में महिला और किशोरी बहे, एक की मौत
विज्ञापन

कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बारिश के बाद आई बाढ़ में घोरही नाले में महिला और किशोरी बह गईं। कुछ देर बाद महिला का शव मिला। किशोरी की तलाश में नेपाल पुलिस की टीम लगी हुई है।
बारिश के बाद नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बुद्धभूमि नगर पालिका वार्ड नंबर 10 के धर्मपुर गांव के पास बुधवार दोपहर घोरही नाला में आई बाढ़ की चपेट में दो महिलाएं आ गईं। नहर के पास सब्जियां लेने के बाद दहिहावा गांव वापस जाते समय यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। इसमें एक सीता थारू (32) का शव मिला। 14 वर्षीय सृजना थारू लापता है। गोताखोरों की मदद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई। इस संबंध में कपिलवस्तु के एसपी दान बहादुर कार्की ने बताया कि एक शव मिला है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें