फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन

परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवा गांव के टोला तिरछहवा निवासी छह वर्षीय बालक की बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवा गांव के टोला तिछहवा के पास से बूढ़ी राप्ती नदी बहती है। गांव निवासी स्नेही का छह वर्षीय पुत्र रामानंद बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर गांव के ही कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान वह फिसलकर नदी में गिर गया। नदी में पानी ज्यादा होने के कारण रामानंद डूबने लगा। वह डूबते हुए 200 मीटर की दूरी तक चला गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने जब रामानंद को नदी में डूबते देखा तो शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे।
विज्ञापन

बच्चों से सूचना मिलते ही ग्रामीण नदी की तरफ दौड़े। कुछ समय बाद गांव निवासी रामभवन ने नदी में बच्चे को बाहर निकाला। परिजन तत्काल उसे कठेला में स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। वहां से से इटवा रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को लेकर इटवा पहुंचे, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ ब्रह्म गौंड ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जनवरी में बड़े भाई की सड़क हादसे में हुई थी मौत
इसी साल जनवरी माह में स्नेही के बड़े बेटे रवि (15) की सोनबरसा घाट पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुए हादसे में मौत हो गई थी। बड़े बेटे की मौत के कुछ ही माह बाद छोटे बेटे रामानंद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चंद महीनों में अपने दो बेटों को खो देने से मां सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिवार को रोता देख गांव के लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें