बांसी में एडीजे कोर्ट शुरू कराने की होगी कोशिश : सांसद
बांसी। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि एडीजे कोर्ट जल्द चालू होनी चाहिए। इस सुविधा के लिए मैं मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा। यहां के अधिवक्ताओं के लिए कितने गर्व की बात है कि एक न्यायिक अधिकारी आपकी सराहना कर रहे हैं। वह शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन बांसी के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने कहा कि वे अधिवक्ता हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व हाईकोर्ट लखनऊ के अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि देश की आजादी के लिए चलाए गए आंदोलनों में अग्रणी भूमिका भी अधिवक्ताओं ने निभाई है। कहा कि आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि अधिवक्ताओं के कल्याण की हर लड़ाई लड़ूंगा।
प्रदेश की सरकार ने अधिवक्ता कल्याण निधि में 90 करोड़ रुपये और अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये दिए हैं। यह राशि आगे और बढ़े। मैं आप सभी की आवाज प्रदेश सरकार तक पहुंचाऊंगा। कार्यक्रम को न्यायिक अधिकारी सुनील सिंह, जावेद, दीपेंद्र सिंह, एसडीएम व प्रमोद कुमार ने भी संबोधित किया।