फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी को रोकने को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी को रोकने को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

शोहरतगढ़। महिला कल्याण विभाग व प्लान इंडिया की ओर से मंगलवार को मानव तस्करी एवं बाल संरक्षण के मुद्दों पर भारत व नेपाल के हित धारकों की समन्वय बैठक गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी में हुई। इसमें मानव तस्करी रोकने व बाल संरक्षण के मुद्दे पर सुझावों पर चर्चा की गई।
नेपाल की पुलिस व संस्थाओं ने बताया कि प्रेम प्रसंग व काम के लिए बड़े शहरों में किशोरियों व युवतियों को ले जाने के मामले आते हैं। एसएसबी के निरीक्षक चेतराम ने सुझाव दिया माता और पिता को बच्चों की देखभाल सही ढंग से करनी चाहिए। एएचटीयू प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की आवश्यकता है, जिससे इन मुद्दों पर लोग जागरूक हों। ढेबरुआ के थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने कहा कि बाल श्रम के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने सुझाव दिया कि चित्रों व पोस्टर के माध्यम से समुदाय में जागरुकता होना चाहिए। बाल संरक्षण अधिकारी विवेक मालवीय ने बच्चों को सभी अधिकारों के बारे में जागरूकता पर जोर दिया। इस दौरान यह निर्णय लिया गया है कि बैठक प्रतिमाह होगी व जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान नेपाल पुलिस से काहीम, ज्योति सिंह, प्रसून शुक्ल व विजयशंकर यादव, शत्रुविजय सिंह, रूपा उमर, काजल, हरिकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें