फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 ब्लॉक के 68 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
14 ब्लॉक के 68 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गेहूं खरीद के लिए विभागीय तैयारी पूरी हो गई है। इस बार जिले के 14 ब्लॉक क्षेत्र में 68 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर किसान अपनी उपज बेच सकेंगे। पंजीकरण कराने वाले किसान ही सरकारी केंद्र पर अनाज बेच पाएंगे। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। इससे उन्हें अपनी उपज को बेचने में परेशानी नहीं होगी।
जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की तिथि मुकर्रर हो गई है। इसबार 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद होगी। किसान अपने घर के पास ही उपच बेच सकें इसके लिए जिले के हर ब्लॉक में कई केंद्र बनाए गए हैं। खरीद के लिए शासन की ओर से विभिन्न संस्थाओं के 68 क्रय केंद्र की स्वीकृति मिली है। यह केंद्र ब्लॉक के हिसाब से खोले गए हैं। खरीद में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे देखते हुए विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। पंजीकरण कराने वाले किसानों का गेहूं केंद्र पर एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के नहीं बेच सकेंगे उपज
सरकारी क्रय केंद्र पर उपज बेचने के लिए किसान को पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में किसान कहीं से पंजीकरण कर सकता है। वह स्मार्ट फोन या फिर या किसी भी साइबर कैफे पर जाकर पंजीकरण करा सकता है। कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होगा। इसके लिए किसान को खेत का रकबा बताने के लिए खतौनी, बैंक खाता नंबर और आधार कार्ड अनिवार्य है। साथ ही किसान वह बैंक खाता नंबर दें जो आधार से लिंक और इनपीसीआई से अंगूठा लगा हो।
इस तहसील क्षेत्र में बने इतने क्रय केंद्र
विपणन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में 16 क्रय केंद्र। शोहरतगढ़ क्षेत्र में चार केंद्र। बांसी क्षेत्र में 14 क्रय केंद्र। इटवा क्षेत्र में आठ केंद्र। डुमरियागंज क्षेत्र में आठ केंद्र बने हैं। यह केंद्र विपणन विभाग के हैं। जबकि, 17 क्रय केंद्र खाद्य विभाग और एक भारतीय खाद्य निगम का बना है। यह ब्लॉक वार हैं।
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके लिए केंद्र बना दिए गए हैं और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पंजीकरण कराने वाले किसान की ही खरीद होगी। इसलिए जो किसान अभी तक पंजीकरण नहीं कराएं हैं, वह जल्द पंजीकरण करा लें, जिससे अपनी उपज को सरकारी क्रय केंद्र पर बेच सकें। इस बार गेहूं का रेट 2015 रुपये प्रति क्विंटल है।
- अजय प्रताप सिंह, जिला विपणन अधिकारी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें