फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में भिड़ंत, चार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों में भिड़ंत, चार गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए चारों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार लगभग सुबह 10 बजे त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी पुरूषोत्तम मिश्रा अपने भाई प्रकाश मिश्रा के साथ एलएलबी की परीक्षा देने के लिए इटवा आ रहे थे। इटवा-बिस्कोहर मार्ग के मस्जिदिया गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों और दूसरी बाइक पर सवार महिला फरजान पत्नी शकील अहमद निवासी सेमरी खानकोट और नौ माह का बच्चा अतीक अहमद घायल हो गए। इस संबंध में एसओ विंद्रश्वरीमणि त्रिपाठी का कहना है कि घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें