फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाम को घर से लापता, सुबह पोखरे में मिली लाश

Thu, 27 Aug 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के परसा महापात्र स्थित पोखरे में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में उतराया हुआ एक बालक का शव देखा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही घंटे बाद उसकी पहचान आठ वर्षीय फरहान के रूप में की गई। फरहान मंगलवार शाम को घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के परसा महापात्र स्थित पोखरे में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में उतराया बालक का शव देखा। बाहर निकलवाने के बाद पहचान की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मोर्चरी में रखवा दिया। सोशल मीडिया पर लाश के मिलने के बारे में जानकारी साझा की गई। इसके बाद नगर के ही आबाद नगर बगियवा निवासी रफीन ने अपने आठ वर्षीय पुत्र फरहान के रूप में की इसकी पहचान की। पिता रफीक के मुताबिक मृतक मंगलवार को खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरु की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसकी तलाश की जा रही थी, तभी सोशल मीडिया के पर लाश मिलने के बारे में जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो शव फरहान का ही था।
इस संबंध में शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि लाश की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें