फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एएनएम के साथ हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पर बुधवार को एएनएम के साथ अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें बीसीपीएम वीरेन्द्र कुमार यादव ने प्रत्येक एएनएम के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एएनएम नियमित टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर समय से पहुंचकर अधिक से अधिक टीकाकरण करें।
एआरओ मोहम्मद शाकिब ने कहा कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए। जन्म से पांच साल के बच्चों का हेड काउंड सर्वे करें। नियमानुसार कार्य करने के उपरांत युवीन पोर्टल लॉगिंग तथा ई-कवच पोर्टल पर डाटा फीड करने के लिए निर्देशित किया। आभा कार्ड आयुष्मान कार्ड एचआरपी ड्यूलिस्ट के आधार पर सभी की जांच की लाइन लिस्टिंग उपचार टीकाकरण करें। साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं की समय- समय पर जांच व उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान कर देखभाल करें।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम सेवन, वजन, हीमोग्लोबिन,यूरिन, बीपी,शुगर के साथ-साथ पेट की जांच करवाएं और स्वास्थ्य सेवा से संबंधित विवरण को पोर्टल पर अंकित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में अल्पना मिश्र, राजेश कुमार, शशि श्रीवास्तव, सायरा बानो, प्रीति मिश्र, संध्या वर्मा, सोनी यादव, शशि बल, दिव्या श्रीवास्तव, गूंजा देवी, संगीता तिवारी, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें