डुमरियागंज। पीपुल्स इंटर काॅलेज में बुधवार को नगर पंचायत की ओर से वाॅटर कूलर लगाया गया। इसका शुभारंभ नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अतीकुर्रहमान ने किया। कॉलेज में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए प्रबंधक कुंवर आनंद सिंह ने नगर पंचायत से काॅलेज में वाटर कूलर लगाने की मांग की थी। ईओ सचिन कुमार पटेल ने पीआईसी के परिसर में फिल्टर वाॅटर कूलर स्थापित करा दिया। इस दौरान ईओ सचिन कुमार पटेल, रमेश पांडेय, अमरनाथ सिंह सोनू, सौरभ पाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, रिंकू, शिव कुमार पांडेय, अंखड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद