फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक करते चौकीदार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
चौकीदारों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चौकीदारों की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को समर्थन में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि सरकार चौकीदारों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। काम के हिसाब से मानदेय नहीं मिल रहा है। मानदेय में वृद्धि करते हुए 10,500 प्रतिमाह किया जाए। थानों चौकीदारों की हाजिरी बायोमीट्रिक व्यवस्था लागू किया जाए जिससे चौकीदारों को सहूलियत मिल सके। चौकीदारों के लिए अलग टोलफ्री नंबर जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि चौकीदारों का शोषण बंद किया जाए। कहा कि अगर मांगें 10 दिन के भीतर पूरी नहीं की गई तो 25 अगस्त को चौकीदार लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान लक्ष्मीरमण, बालमुकुंद त्रिपाठी, लवकुश, राजमणि, राजकुमार, विजय, ओमप्रकाश, सुप्रिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें