फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में अनुच्छेद 370 की तरह है वक्फ का मामला : रवनीत

Mon, 09 Dec 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि वक्फ का मामला पूरे देश के लिए अनुच्छेद 370 की तरह है। देश की जमीन देश के काम आए इसके लिए सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में बनी संयुक्त संसदीय समिति पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही है। इसके साथ ही रेल राज्य मंत्री ने चौरीचारा एक्सप्रेस को बढ़नी स्टेशन से और ग्वालियर जाने वाली सुशासन एक्सप्रेस को सिद्धार्थनगर से चलाने का एलान किया।
विज्ञापन

भीमापार रेल अंडरपास का शिलान्यास करने रविवार को सिद्धार्थनगर आए रेल राज्य मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद देश एक हुआ। देश को दोबारा बंटने नहीं दिया जाएगा। हरियाणा बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में ही किसानों की मांगें पूरी होंगी और जल्द ही वह दिन आएगा जब आंदोलनरत किसान प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाएंगे। मौजूदा समय में देश को आगे बढ़ाने और एक रखने का कार्य मोदी-शाह की जोड़ी और बीजेपी कर रही है। उन्होंने कहा कि, आज महात्मा बुद्ध की धरती पर आकर बहुत खुशी हुई।
शिलान्यास समारोह के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने प्रयागराज और वाराणसी के लिए सीधी रेल सेवा न होने का हवाला देते हुए चौरीचौरा एक्सप्रेस बढ़नी से चलाए जाने, बलरामपुर से ग्वालियर जाने वाली सुशासन एक्सप्रेस सिद्धार्थनगर से चलाए जाने, गोरखपुर से लखनऊ के लिए चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उसका बाजार में स्टॉपेज बनाए जाने और सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के विकास मांग रखी। रेल राज्य मंत्री ने इन मांगों की मंजूरी का मंच से ही एलान कर दिया। इस मौके पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन गोविंद माधव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें