फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 ब्लॉकों में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना

विज्ञापन
बांसी में बीडीओ सुशील कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
14 ब्लॉकों में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में जनपद के सभी 14 ब्लॉकों में मांगों के समर्थन में ग्रामप्रधानों ने मंगलवार को धरना दिया। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया। चेतावनी दी अगर मांगें 15 दिनों में पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
जनपद के 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में ग्राम प्रधानों ने 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना दिया। अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति ग्रामप्रधानों को 25 हजार रुपये मानदेय, ग्रामपंचायत में नियुक्त कर्मियों का मानदेय ग्रामनिधि से न देकर अलग से देने, ग्रामपंचायत की निधि को पांच गुना बढ़ाने, ग्रामप्रधानों के ऊपर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, ग्रामप्रधानों को शस्त्र लाइसेंस में वरीयता देने की मांग की गई। ग्राम प्रधानों को भी निशुल्क ट्रेन व बसों में यात्रा की सुविधा देने सहित अन्य मांगों के संबंध में संबंधित ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ पंचायत को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बढ़नी में ब्लॉक अध्यक्ष बबलू चौबे, भनवापुर लालजी शुक्ल, शोहरतगढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम, बर्डपुर में दिलीप पांडेय, लोटन में बबलू तिवारी, उसका में सोनू यादव, नौगढ़ में गंगा मिश्र, जोगिया में अनिल, बांसी में प्रदीप चौरसिया, मिठवल में मौलेश्वर, खुनियांव में व्यास पांडेय, डुमरियागंज में सुनील और इटवा पारस यादव के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान संगठन के मंडल अध्यक्ष ताकीब रिजवी, जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, सुनील सिंह, सोनू तिवारी, कैलाश, राजेंद्र, विंध्याचल गिरी, गंगाधर, शंभू जायसवाल, अब्दुल अजीज, अमजद आदि प्रधान संगठन के पदाधिकारी विभिन्न ब्लॉकों पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें