फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति शीत दिवस ने खूब कंपाया, दिन में भी रही रात जैसी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अति शीत दिवस ने खूब कंपाया, दिन में भी रही रात जैसी गलन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दिन में तापमान सामान्य से सात डिग्री से कम होने के कारण मंगलवार को अति शीत दिवस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर बहुत कम होने तथा बर्फीली हवाओं ने लोगों को खूब कंपाया। दिन में भी रात जैसी गलन रही। बुधवार को भी मौसम का हाल ऐसे ही रहने का अनुमान है।
जिले में मंगलवार को कड़ाके की ठंड से हड्डियां तक कांप उठीं। सुबह से कोहरा छाया रहा, धूप नहीं हुई। गलन के कारण लोग ठिठुरे रहे। लोग दिन भर अलाव और रूम हीटर के सहारे ठंड से बचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करीब दो डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन के तापमान में अधिक गिरावट के कारण गलन बढ़ गई। जिन्हें अधिक जरूरी काम था, वे लोग ही घर से बाहर निकले। 7-8 किमी प्रति घंटा की औसत रफ्तार से चली उत्तरी पश्चिमी हवा ने गलन बढ़ा दी।
ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा और बाजारों में लोगों की संख्या कम रही। जिला निर्वाचन कार्यालय के सामने बोटे जलाकर अलाव की व्यवस्था की गई थी, जहां बारी-बारी से अधिकारी-कर्मचारी हाथ सेंकते नजर आए। इसी प्रकार जिला अस्पताल के पास मरीज परिजन को राहत मिली। अधिकारियों ने रूम हीटर के माध्यम से अपने दफ्तर में ठंड से राहत पाने की कोशिश की। घरों में लोगों ने रूम हीटर और अलाव के सहारे ठंड से बचाव किया।
विज्ञापन

राज्य मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कोहरा के कारण धूप नहीं हुई। मंगलवार को अति शीत दिवस रहा। अगले 24 घंटे तक मौसम के इसी तरह रहने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार से ठंड कम हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें