फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों का टीकाकरण आज से, 17 जगह लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरों का टीकाकरण आज से, 17 जगह लगेगा शिविर
विज्ञापन

- 15 से 18 वर्ष की उम्र के किशोरों को लगेगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना से बचाव के लिए आज से 15-18 वर्ष के किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। पहले दिन 14 ब्लॉक और पांच विद्यालयों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

कोरोना को मात देने के लिए इस बार 15-18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाया जाएगा। जिले में लगभग डेढ़ किशोरों को टीका लगाया जाना है। जिले के 14 ब्लॉक और पांच विद्यालयों में पहले दिन टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई। किशोरों को टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या आधार कार्ड न होने की स्थिति में स्कूल का परिचय पत्र और माता व पिता जिसका भी संभव हो मोबाइल नंबर लेकर आना होगा। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। आज से किशोरों को वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें