-भनवापुर के बौनाजोत में आयोजित माता बैठक में महिलाओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के बौनाजोत में मंगलवार को संचार गतिविधि एवं माता बैठक हुई। इसमें महिलाओं को टीकाकरण व जांच के लिए जागरूक करते हुए एएनएम आख्या पांडेय ने बताया कि स्वस्थ जच्चा-बच्चा के लिए जांच व टीकाकरण जरूरी है। गर्भवती महिलाआं को गर्भावस्था के दौरान जांच के साथ टीकाकरण के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।
आख्या पांडेय ने बताया कि गर्भवती महिलाएं माह की एक, नौ, 16 व 24 तारीख को सीएचसी पर होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर में जांच जरूर कराएं। इस दौरान कुनका देवी, रेखा, रीता, सीमा, सावित्री, महिमा, सुनीता मौजूद रहीं।
-
टीकाकरण के लिए किया गया जागरुक
भारतभारी। स्वास्थ्य विभाग और एक संस्था के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां में मंगलवार को माता की बैठक हुई। इसमें टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम कठौतिया आलम में यूनिसेफ के बीएमसी शोएब अख्तर ने 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव पूर्ण टीकाकरण करने एवं बच्चों को स्वस्थ रखना पर माता बैठक कर चर्चा की। सभी को 5 साल 7 बार छूटे ना टीका एक भी बार एवं शीघ्र पंजीकरण विषयों पर सभी को जानकारी दी गई। इस दौरान सीएचओ पूजा चौधरी,आशा विमला श्रीवास्तव, रेखा देवी, सूर्य कुमारी, पुष्पावती मौजूद रही। संवाद