संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने पीएमश्री स्कूल फेज वन एवं फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की।
उन्होंने पीएमश्री स्कूलों में एमडीएम सेड, टाइलिंग, छत मरम्मत, बाउंड्री वॉल आदि का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पीएमश्री स्कूल में फर्नीचर के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्कूल चलो अभियान 2025- 26 के तहत कुल 26701 नवीन नामांकन हुआ है। उन्होंने नामांकन में प्रगति लाने का निर्देश दिया। साथ ही कोई भी आउट ऑफ स्कूल बच्चा छूटने न पाए। संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाएं। उन्होंने जिन विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं है कनेक्शन कराने का निर्देश दिया।
केजीबीबी के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से जमीन चिन्हित कराएं। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिदिन दो विद्यालयों के समर कैंप में शामिल होने एवं समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा पीएम श्री स्कूलों में आवंटित बजट के सापेक्ष में की समीक्षा की गई।