सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के नावडीह गांव निवासी अमरजीत का मुंबई से बृहस्पतिवार को शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया।
क्षेत्र के नावडीह निवासी अमरजीत (20) पुत्र लल्लू दास गौतम मुंबई के दहेसर में रहकर पेंटिंग का काम करते थे। 14 जून मंगलवार को एक पांच मंजिला इमारत में पेंटिंग करते समय रस्सी टूट गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए था। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
इलाज के दौरान के दोपहर एक बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। मुंबई में ही रहने वाले गांव के अन्य लोगों ने अमरजीत के शव को एंबुलेंस से लेकर वीआर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे नावडीह पहुंचे। मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर के था। परिवार में मां शकुंतला व पिता लल्लू दास के अलावा भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।