फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की परीक्षा तिथि बदलने की फर्जी सूचना वायरल होने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कपिलवस्तु थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं नौ जुलाई से होनी हैं, जबकि वायरल हुई फर्जी सूचना में परीक्षा तिथि 15 जुलाई दर्शायी गई है। ऐसी सूचना की वजह से भ्रम हो जाने से कुछ विद्यार्थियों की परीक्षा छूट जाने की आशंका बढ़ गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपील की है कि विद्यार्थी वेबसाइट की अधिकृत सूचना पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध छह जिलों के 284 महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं नौ जुलाई से होनी हैं। सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती के महाविद्यालयों के करीब 80 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. दीपक बाबू ने कहा कि गलत सूचना वायरल होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। परीक्षाएं निर्धारित तिथि नौ जुलाई से ही होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें