फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क किनारे अचेत मिली अज्ञात महिला

Sat, 22 Aug 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। नौगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात महिला गंभीर हालत में अचेत मिली। महिला को देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के नेता कमाल अहमद की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रोकी और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर उन्होंने निजी खर्च से ऑटो की व्यवस्था कर महिला को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी देर से सड़क किनारे अचेत पड़ी थी। राहगीरों ने उसे देखा तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। महिला की हालत गंभीर देख कमाल अहमद ने पहले पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस सेवा को भी फोन कर बुलाया गया। बताया गया कि काफी देर इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान महिला की हालत को देखते हुए सपा नेता ने समय गंवाना उचित नहीं समझा। उन्होंने अपने खर्च पर ऑटो रिक्शा मंगवाया और पुलिस की मौजूदगी में महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने महिला की मदद के लिए सपा नेता की पहल की सराहना की। वहीं पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उसकी पहचान होने के बाद घटना से संबंधित अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें