फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास जरूरी’

विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल को माला पहनाकर सम्मानित करते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
‘रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास जरूरी’
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संसद में मुद्दा उठाने पर की सांसद जगदंबिका पाल का सम्मान
सिद्धार्थनगर। लोकसभा में महरिया, कोल्हुआ आदि रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास अथवा ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा उठाने पर ग्रामीणों ने सांसद जगदंबिका पाल को सम्मानित किया। महरिया ढाले के पास आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास अथवा ओवरब्रिज बनाने तक सांसद से सहयोग एवं संघर्ष करने को कहा।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शहर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जनहित में संसद में स्थानीय लोगों की समस्याओं को उठाया, जिसका जल्द समाधान करने का आश्वासन मिला है। वहां अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। भाजपा नेता जगदीश जायसवाल ने सांसद का स्वागत करते हुए कहा कि रेलवे क्रासिंग बंद होने से स्थानीय किसानों को खेती करने में दिक्कत होगी। इस दौरान चंद्रभान पहलवान, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, अहमद हुसेन, राजाराम, रफीक, हनूमान, राजेश, चैतू, करमदार, झीनक, हजरत खां, रामवृक्ष, विपत लोधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा के जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बर्डपुर के सिद्धार्थ महाविद्यालय सभागार में बैठक हुई। सांसद जगदंबिका पाल ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नेता नीतेश पांडेय, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सबलू सहानी, राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें