फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत चारों सर्किल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Sat, 02 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और छात्राओं को अपराध से बचाव और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
विज्ञापन

सभी थानों पर पंफलेट वितरण कर हेल्पलाइन नंबरों से कराया गया अवगत
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को सिद्धार्थनगर पुलिस की ओर से जिले के सभी सर्किलों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना स्तर पर मिशन शक्ति टीमों ने स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
बांसी, शोहरतगढ़, डुमरियागंज और सदर सर्किल के अंतर्गत थाना शिवनगर डिडई, खेसरहा, शोहरतगढ़, चिल्हिया, पथरा बाजार, त्रिलोकपुर, भवानीगंज, महिला थाना, उसका बाजार और मोहाना सहित सभी थानों पर पुलिस टीमों ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें