फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पकड़ी-मस्जिदिया, पिपरी-देवकलीगंज मार्ग बदहाल

Sat, 02 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बड़े गड्ढों और कीचड़ के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पकड़ी बाजार क्षेत्र की यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क के बीचो-बीच बने बड़े गड्ढे हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं, जिससे पैदल और वाहन चालकों दोनों के लिए आवागमन कठिन हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार छोटे वाहन फंस जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासी बनारसी साहनी, कामता प्रसाद शर्मा, डब्लू साहनी, रामू साहनी, दयादास, नंदलाल, संजय जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि यदि एक माह के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो बारिश में यह चलने लायक नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें