फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर हत्याकांड का खुलासा: बहन से बात करना बुरा लगा, इसलिए गला काटकर युवक को मार डाला

Mon, 01 May 2023 04:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

एसओ पथरा राजकुमार राजभर टीम के साथ पहुंचकर उसे दबोच लिए। पूछताछ में गांव के ही एक व्यक्ति के शामिल होने की बात कही। इसके बाद उसे भी पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में पथरा थाना क्षेत्र के खोरियारघुवीर सिंह गांव निवासी उमर हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। वारदात करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार देर रात उनके गांव से दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन


मृतक का जुल्म इतना था कि वह आरोपी की बहन से बात कर रहा था। जो उसे बुरा लग रहा था। इसलिए गला काटकर हत्या कर दी थी। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी।

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पथरा थाना क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव निवासी मोहम्मद उमर (14) पुत्र मोहम्मद अजीज 29 अप्रैल शाम को लापता हो गया। मृतक की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही नजीरू उसके बेटे का अपहरण करके कहीं छुपा दिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: राज न खुले, इसलिए जमकर था मारा-पीटा: जीजा निकला दरिंदा, साथी के साथ किया था महिला से दुष्कर्म

इस मामले में पथरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण करके कहीं छिपा दिया है या फिर उसके साथ कुछ कर दिया है। मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की। इसी बीच बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के गला काटकर हत्या कर देने की सूचना मिली। फोटो के जरिए जानकारी हुई कि उमर की लाश है।

इसके बाद पथरा पुलिस मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर बस्ती पहुंची, जहां शव की पहचान हो गई। अपहरण के साथ ही पुलिस ने हत्या का भी मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निकल गई। पता चला कि आरोपी गांव में ही है।
विज्ञापन


एसओ पथरा राजकुमार राजभर टीम के साथ पहुंचकर उसे दबोच लिए। पूछताछ में गांव के ही एक व्यक्ति के शामिल होने की बात कही। इसके बाद उसे भी पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें