फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली का टावर और दो मंदिर कटान की जद में

Fri, 24 Jul 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भवानीगंज। राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच बैदौला गांव के पास तेज भू-कटान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कटान की जद में बिजली का हाईटेंशन टावर आने के साथ ही दो धार्मिक स्थल भी खतरे में हैं।
बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र के निर्देश पर नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय ने राजस्व टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को तत्काल बचाव कार्य कराने के लिए रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक सदर हरिशंकर और लेखपाल सदर संजय वरुण भी मौजूद रहे। टीम ने कटान प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का आंकलन किया।
राजस्व विभाग के अनुसार बैदौला गांव के उत्तर स्थित तटबंध के आगे राप्ती नदी का कटान का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। कटान स्थल और पारेषण लाइन के विद्युत टावर के बीच अब महज करीब 10 मीटर की दूरी बची है। यदि समय रहते कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया तो टावर को खतरा पैदा हो सकता है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। व के पूर्वी तटबंध के समीप स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर (कुट्टी) और समय माता मंदिर भी कटान के कारण जोखिम की जद में हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल राप्ती नदी का जलस्तर घटने से कटान की रफ्तार कुछ कम हुई है लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विद्युत टावर और मंदिरों की सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आख्या भेज दी गई है, ताकि समय रहते कटानरोधी कार्य कर संभावित नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें