फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, लापता

Fri, 15 Mar 2024 10:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी के गौरा घाट पर नहाते समय दो किशोर डूब गए। साथ में आए दो लड़कों ने गौरा गांव में डूबने की जानकारी देते हुए भाग निकले। ग्रामीण जबतक पहुंचते दोनों पानी में लापता हो गए थे। मौके से उनका कपड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी थी, देर शाम तक उनका पता नहीं चला था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोल्होरा थाना क्षेत्र के पटहरी निवासी कुछ बच्चे नदी में नहाने के लिए डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी के गौर राघाट पर आए हुए थे। दो बाइक पर कुल पांच बच्चे थे। इसमें एक मंदीबुद्धि बताया जा रहा है, जो बाहर था। पटहरी गांव निवासी शंकित गुप्ता (15) पुत्र श्याम सुंदर और रामधन मौर्य (15) पुत्र शिवकुमार मौर्य के अलावा दो अन्य लोग नदी में नहाने के लिए कूदे और नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। जबकि दो लोग बाहर निकले और गौरा गांव में जाकर ग्रामीणों को जानकारी दी कि नहाने गए दो बच्चे नदी में डूब गए हैं।
यह जानकारी देने के बाद दोनों भाग खड़े हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाहर बैठे एक लड़के ने इशारा करते हुए बताया कि दोनों वहीं डूबे हैं और कपड़ा नदी के तट पर पाया गया। ग्रामीणों को आता हुआ देखकर वह भी मौके से चला गया। इसी बीच गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर डुमरियागंज पुलिस पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव से 10 किलोमीटर दूरी पर है घटना स्थल

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के पटहरी गांव घटना स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। यहां से बाइक से चलकर सभी लोग वहां गए और परिवार के किसी को सदस्य को पता तक नहीं चला। डूबने की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जानकारी के बाद परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें