फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में चोरी करने के लिए घुसे दो संदिग्ध धराए, तीन फरार

Fri, 06 Dec 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहजनवा चौराहे पर चार से पांच की संख्या में चोर बृहस्पतिवार की रात एक घर में चोरी करने के लिए घुसे गए। आवाज सुनकर परिवार के लोग उठ गए और दो संदिग्धों को दबोच लिया। जबकि, तीन भाग गए। डायल- 112 को जानकारी दी। रात एक बजे पुलिस पहुंचकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस थाने पर लाकर दोनों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एकडेगवा भावपुर ग्रांट निवासी चिंनक ने बताया कि ग्रामसभा के अंतर्गत सहजनवा चौराहे पर घर बनाकर रहते हैं। उसी घर में टेंट की एक दुकान भी चलते हैं। बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे दो बाइक पर सवार घर के कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर पांच लोग घर में घुस गए। उसी दौरान घर के बाहर एक कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। कुत्ते के भौंकने से नींद परिवार के लोगों की खुल गई और देखा घर के अंदर चोर घुसे हैं। उसके बाद चोर-चोर कह कर शोर करने लगा। तभी तीन चोर एक मोबाइल लेकर एक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। दो चोर बाइक पर बैठकर बाइक चालू कर रहे थे, लेकिन बाइक चालू नहीं हुई। इतने आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचकर और दोनों संदिग्ध को पकड़ लिया गया।
मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई। मौके से एक बाइक भी पकड़ी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताता कि पकड़े गए दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ व पीड़ित के तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें