फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पानी गिराने में दो दुकानदारों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा में पल्टा देवी रोड पर स्थित दो दुकानदारों के बीच पानी गिराने को लेकर बुधवार को मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। केस दर्ज कर पुलिस ने एक का चालान भी कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा निवासी घनश्याम जायसवाल ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका भाई यदुवंश बर्डपुर में कॉस्मेटिक का दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर विजय ने पानी गिरा दिया। पानी गिराने की बात पूछने पर भाई यदुवंश (40), राकेश (10), अखिलेश (23) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने सीएचसी बर्डपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में मोहना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें