फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन लोग घायल
विज्ञापन

बढ़नी। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ढेबरूआ निवासी सुभावती (50) तथा लक्ष्मी, खजुरिया निवासी एक व्यक्ति की बाइक से वहीं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने जा रहा थीं। खजुरिया मोड़ पर मुड़ते ही दूसरी तरफ से बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सिरसियावा निवासी अताउल्लाह बाइक से आ गए। दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभावती, लक्ष्मी व अताउल्लाह घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को टेंपो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। वहां लक्ष्मी तथा सुभावती की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा अताउल्लाह का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पर इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज बढ़नी बृजेश सिंह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें